कांग्रेस को बड़ा झटका, विदिशा जिलाध्यक्ष, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल
By: Ramakant Shukla | Created At: 12 February 2024 08:08 AM
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश कटारे, टीकमगढ़ के पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, छतरपुर के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कैलाश द्विवेदी समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। यह बात अलग है कि राकेश कटारे के भाजपा में शामिल होने से चंद मिनट पहले कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया।

ये नेता भाजपा में हुए शामिल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और रघुनंदन शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। भाजपा में शामिल होने वालों में छतरपुर के कैलाश द्विवेदी शामिल हैं। इसके अलावा गौरिहार जनपद अध्यक्ष तुलसी अनुरागी, आशीष द्विवेदी, अनिल दीक्षित भी भाजपा में शामिल हुए हैं।