H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कांग्रेस ने की चुनाव समिति की घोषणा, मध्य प्रदेश से ओमकार सिंह को मिली जगह

By: Richa Gupta | Created At: 05 September 2023 09:47 AM


कांग्रेस ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को अपनी चुनाव समिति की घोषणा की है।

banner
कांग्रेस ने कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को अपनी चुनाव समिति की घोषणा की है जिसमें 16 नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंहदेव को जगह मिली है।

ये नाम भी शामिल

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा इस समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टी एस सिंह देव, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं।

कांग्रेस ने दिए संकेत

अब तक विपक्षी धड़े की बैठक में कांग्रेस लीड रोल में दिख रही है। इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस पूरी तरह से बढ़त बनाए हुए दिख रही है। इसके बाद अब चुनाव समिति की घोषणा कर कांग्रेस ने संकेत दे दिए हैं कि वे चुनाव को लेकर कितनी एक्टिव है। खास बात है कि कांग्रेस ने अभी तक आम आदमी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर किसी भी तरह की कोई बात नहीं कही है। वहीं, पार्टी की तरफ से एनडीए से मुकाबला करने के लिए किसी भी तरह से त्याग के लिए तैयार रहने की बात कही जा चुकी है।