H

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले - वो वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 11:14 AM


सैम पित्रोदा के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है, वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं।

bannerAds Img
कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। सैम पित्रोदा के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है, वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सैम पित्रोदा के बयान से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हो रही होगी, रो रही होगी।

मैं पीएम मोदी से अपील करूंगा कि...

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी अपील की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि, मैं पीएम मोदी से अपील करूंगा कि, ऐसे बयानों को देश के खिलाफ मानते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ, इनकी पार्टी के खिलाफ, ऐसी सोच के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

पित्रोदा ने कही ये बात

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं। वहीं पित्रोदा के इस बयान भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर हैं।