H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में खड़गे ने चला बड़ा चुनावी दांव, कहा- चुनाव जीतने के बाद एमपी में जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस

By: Richa Gupta | Created At: 23 August 2023 12:45 PM


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बड़ा चुनावी दांव चल दिया है। उन्होंने मंगलवार को सागर में एक जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी।

banner
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा हाई हो चुका है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान में यहां पर वो कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दौरा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में बड़ा चुनावी दांव चल दिया है। उन्होंने मंगलवार को सागर में एक जनसभा में कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी। इस दौरान खड़गे ने कांग्रेस की 5 गारंटी भी दोहराई।

बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

दलित वोटरों की बहुलता वाले बुंदेलखंड के सागर में खड़गे ने राज्य और केंद्र की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए। कर्नाटक की तर्ज पर शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा की कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पार्टी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएगी।

किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी

वहीं खड़गे ने कहा कि, "मैं वादा करता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने वादा किया कि सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा।0 इसके साथ ही खड़गे ने मध्य में पार्टी के सत्ता में आने पर संत रविदास के नाम पर एक कॉलेज बनाने की घोषणा की।

Read More: सीएम के गढ़ में दिग्गी का दौरा, आज भैरूंदा जाएंगे दिग्विजय सिंह