H

धोनी ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 April 2024 05:39 AM


दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टी20 प्रारूप में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी के 300वें शिकार बने।

bannerAds Img
CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने IPL 2024 के 13वें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कैच पकड़ते ही इतिहास रच दिया। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी का कैच पकड़ते ही धोनी टी20 प्रारूप में 300 शिकार करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन गए। आपको बता दें कि, धोनी इस IPL में टीम के लिए बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज खेल रहे हैं।

धोनी के 300वें शिकार बने पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टी20 प्रारूप में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी के 300वें शिकार बने। रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने पृथ्वी शॉ का कैच लपका और टी20 में विकेट के पीछे 300 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर 276 विकेट के साथ RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मौजूद हैं तो वहीं कामरान अकमल ने विकेट के पीछे 274 शिकार किए थे और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर

300 – एमएस धोनी ( भारत )

276 – दिनेश कार्तिक ( भारत )

274 – कामरान अकमल ( पाकिस्तान )

269 – क्विंटन डी कॉक ( दक्षिण अफ्रीका )

208 – जोस बटलर ( इंग्लैंड )

206 – मो. रिजवान ( पाकिस्तान )