H

पूर्व सीएम उमा भारती का कांग्रेस पर तंज, बोलीं - सोनिया अभी भी रानी और राहुल...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 May 2024 05:17 AM


उमा भारती ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया।

bannerAds Img
उमा भारती ने मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में शिवपुरी के पिछोर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, सोनिया गांधी अभी भी अपने आप को रानी और राहुल गांधी शहजादे समझते हैं।

राहुल-सोनिया पर उमा ने साधा निशाना

इस दौरान बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि, देश आजाद हो गया, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, यह दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि, अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि, उसके बारे में कुछ कहा जाए।

कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई - उमा

उमा भारती ने अपने संबोधन में आगे देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने देश में सिख दंगे करवाए। यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि, आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है।