H

CM योगी की जनसभा में हुआ बुलडोजर डांस; देखने के लिए जुटी भीड़, लगे जय श्रीराम के नारे

By: Sanjay Purohit | Created At: 10 May 2024 07:21 AM


लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बुलडोजर डांस हुआ।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अलीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बुलडोजर डांस हुआ। सभा में पहुंचने वाले लोगों ने बुलडोजर पर बैठकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। बुलडोजरों ने 'ब्रेक डांस' किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और जय श्रीराम के नारे लगने लगे। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ।

बुलडोजर डांस देख लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे

सीएम योगी आदित्यनाथ एटा की अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में रैली करने पहुंचे थे। उनकी जनसभा शुरू होने से पहले मैदान में कई बुलडोजर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया। बुलडोजर अचानक ब्रेक लगाता तो कभी घूमने लगता। काफी देर तक जनसभा में ये बुलडोजर वाला तमाशा चलता रहा, कई लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर बुलडोजर के अगले हिस्से में कई फीट ऊंचाई पर नाचते रहे। लोग भी इस बुलडोजर डांस को देखते रहे और जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।