H

एमपी कांग्रेस 13 फरवरी को करेगी विधानसभा का घेराव

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 11:25 AM


मध्यप्रदेश में 13 फरवरी को युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व कई मुद्दो पर विधानसभा का घेराव होगा।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में 13 फरवरी को युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व कई मुद्दो पर विधानसभा का घेराव होगा। जानकारी के अनुसार बढ़ती महंगाई, युवाओं के रोजगार को लेकर और सरकारी सेवा में 62 से 65 उम्र करने की तैयारी के विरोध में घेराव किया जाएगा।रोजगार के मुद्दे को लेकर एमपी कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना। रोजगार दो या गिरफ्तार करो।

एमपी में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा - विक्रांत भूरिया

मध्य प्रदेश सरकार का बजट सत्र 7 फरवरी से लगातार चल रहा है जिसमें विपक्ष कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरती हुई नजर आ रही है पर अब एमपी कांग्रेस 13 फरवरी को बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव करने की बात कह रही। आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि, एमपी में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। रोजगार न मिलने की वजह से युवा आत्महत्या कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर हम 13 तारीख को विधानसभा का घेराव करेंगे। साथ ही साथ कहा कि, हम संकल्प से निकलेंगे रोजगार दो नहीं तो गिरफ्तार करो और हम गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। सोती हुई सरकार को जगाना है।