H

MP Election 2023 : ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले - मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 November 2023 10:49 AM


भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

banner
MP Election 2023 : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। बीजेपी नेता सिंधिया ने कल यानी की शुक्रवार को एमपी के ग्वालियर में अपना वोट डाला था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मैंने आपको पहले भी बताया है कि, मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। मैं न तो पहले इस दौड़ में था और न ही आज हूं।

राज्य की जनता बीजेपी को पूर्ण बहुमत से इस चुनाव में जीत दिलाएंगे

वहीं पत्रकारों से आगे बीजेपी नेता ने कहा कि, आपने 2013 में, 2018 में और इस चुनाव में भी मुझसे बार-बार पूछा और मैंने भी आपसे यही कहा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दौरान यह भी कहा कि, मध्य प्रदेश के लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने, विकास और प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से इस चुनाव में जीत दिलाएंगे।

एमपी में सभी सीटों पर सफलतापूर्व चुनाव हुआ

बता दें कि, बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा आगे नहीं किया है। प्रदेश में बीते कल यानी की शुक्रवार को 230 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सफलता पूर्वक हुआ। इस दौरान प्रदेश भर में 2 लाख से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों की करीब 700 से अधिक कंपनियां भी तैनात हैं। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश समेत पांचों चुनावी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।