H

दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, घर में घुसकर घटना को दिया था अंजाम

By: Sanjay Purohit | Created At: 28 May 2024 09:06 AM


जिले के नया गावं चिनोर रोड पर दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। यहां पुलिस और आरोपी का आमना सामना हुआ था।

bannerAds Img
ग्वालियर में 22-23 मई की रात को घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाकू की नोंक पर युवती से किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, इंदरगंज थाना क्षेत्र के तहत 22-23 मई की रात को कोमल उर्फ बंटी खटीक अपने ई स्कूटर से आया और एक घर में घुसकर युवती से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की पहचान हुई।