H

आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे राहुल गांधी, देवघर में जनसभा

By: Sanjay Purohit | Created At: 03 February 2024 08:12 AM


राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीते शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। वहीं, आज राहुल गांधी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और यहां पूजा-अर्चना करेंगे।

bannerAds Img
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीते शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। वहीं, आज राहुल गांधी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और यहां पूजा-अर्चना करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी गोड्डा के रास्ते दुमका के सरियाहॉट में प्रवेश करने के बाद देवघर में प्रवेश करेंगे जहां मोहनपुर प्लस टू विद्यालय में थोड़ी देर विश्राम करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद यहां वीर कुंवर सिंह चौक पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। फिर गिरिडीह की ओर प्रस्थान करेंगे। वहीं, राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए हैं। मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की भी प्रति नियुक्ति की गई है। देवघर में सभी जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। सभी जगहों पर कांग्रेस के झंडे दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए हैं ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' झारखंड में 2 चरणों में 8 दिन तक चलेगी

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश भर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और ‘‘कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत में युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है। राहुल गांधी ने ‘छोटे और मध्यम उद्योगों के नुकसान' के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी नीति और ‘त्रुटिपूर्ण जीएसटी' कार्यान्वयन को जिम्मेदार ठहराया। राहुल नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' झारखंड में 2 चरणों में 8 दिन तक चलेगी और 13 जिलों से गुजरेगी।