H

संजू ब्रिगेड ने हार्दिक की सेना को घर में घुसकर रौंदा, मुंबई इंडियंस को लगातार मिली तीसरी हार

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 04:10 AM


KKR अंक तालिका में 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। तीसरे नंबर पर 3 मैच में 2 जीतकर चार अंक के साथ चेन्नई CSK है।

bannerAds Img
IPL 2024 में अबतक 14 मैच खेले जा चुके हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अबतक 3 मैच खेले हैं और तीनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। आपको बता दें कि, 6 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के टॉप पर बनी हुई है।

MI की लगातार तीसरी हार है

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को उनके ही घर में घुसकर 7 विकेट से करारी हार थमा दी। आपको बता दें कि, यह मुंबई इंडियंस की वानखेड़े में अबतक की सबसे बड़ी हार है। इस सीजन में यह MI की लगातार तीसरी हार है। MI जीरो अंक के साथ अंक तालिका के अंत पर है।

KKR अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है

KKR अंक तालिका में 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। तीसरे नंबर पर 3 मैच में 2 जीतकर चार अंक के साथ चेन्नई CSK है। वहीं गुजरात टाइटन्स भी 3 मैच में 2 जीतकर चार अंक के साथ चौथे स्थान पर है। GT का नेट रन रेट -0.738 है। वहीं चेन्नई का रन रेट +0.976 है।