H

हरदा की घटना पर बोले BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, कहा- इस घड़ी में हम सब लोग उनके साथ है

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 10:16 AM


हरदा की घटना पर BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कुछ भाइयों बहनों की मौत हुई है। इसकी घड़ी में हम सब लोग उनके साथ है।

bannerAds Img
हरदा की घटना पर BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कुछ भाइयों बहनों की मौत हुई है। इसकी घड़ी में हम सब लोग उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ NDRF की टीम, बेहतर अस्पताल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हमारे मंत्री विधायक तत्काल वहाँ पहुँच गया है। प्रशासन पूरी तरह से राहत बचाव का काम चल कर रहा है।

प्रशासन की टीम वहाँ मौजूद हैं

भोपाल नर्मदापुरम बैतुल इन जगहों का प्रशासन भी वहाँ पहुँच चुका है। मैंने कलेक्टर से बात कर ली है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। बैतूल भोपाल और हरदा ये प्रशासन की टीम वहाँ मौजूद हैं। सबसे पहले विस्फोटक बनाने वाले काम को कंट्रोल किया जा रहा है। जिस तरीके से आग फैली उसको कंट्रोल किया जा रहा है।

पूरा प्रशासन मुस्तेदी से लगा हैं

जो हमारे बंधु हताहत हुए, घायल हुए हैं ऐसे सभी लोगों को सरकार उचित प्रावधान और मुख्यमंत्री उनको सहायता देंगे। मुख्यमंत्री जी ने सभी व्यवस्था को तत्काल लागू किया हैं पूरा प्रशासन मुस्तेदी से लगा हैं। डॉक्टर फायर बिग्रेड आसपास के जिलों से  वहां गई है। सीएम पूरे समय मॉनिटर कर रहे हैं। सबसे पहले परिस्थितियों पर कन्ट्रोल करना हैं। सीएम ने सबसे पहले आग पर काबू  पाने जान बचाने का काम किया । बाद में जांच में कठोर कदम उठाये जाएंगे। कारणो का पता लगाया जा रहा हैं।