H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

G-20 Summit में दिखेगा खास नजारा, बाइडन लगाएंगे क्वीन्स क्रेप-मर्टल का पौधा

By: payal trivedi | Created At: 08 September 2023 02:30 PM


राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम हो चुके हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और कई बड़े अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली भी पहुंच गए हैं।

banner
New Delhi:राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम हो चुके हैं। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और कई बड़े अधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली भी पहुंच गए हैं। अमेरिका समेत कई देशों के नेता इस समिट में शामिल होने के अलावा पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

सम्मेलन में दिया जाएगा शांति का संदेश

इन बैठकों में भारत और अन्य देशों के साथ कई समझौतों पर भी बात बन सकती है। इस बीच 9 और 10 को होने वाले इस सम्मेलन से शांति का संदेश भी दिया जाएगा। बता दें कि ये समिट प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा।

पीएम मोदी पौधारोपण कर शांति का संदेश देंगे

पीएम मोदी खुद जी20 देशों के नेताओं के साथ शांति (G-20 Summit) का संदेश देने के लिए सम्मेलन के दूसरे सत्र में राजघाट जाकर पौधारोपण करेंगे। 10 सितंबर को होने वाला यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है, क्योंकि ये पौधे जी20 देशों से उनके नेता ही लाएंगे। हालांकि, कुछ पौधे भारत के ही होंगे। ये पौधे कई प्रकार के होने वाले हैं।

ये देश लगाएंगे पौधा

अमेरिकी राष्ट्रपति (G-20 Summit) जो बाइडन क्वीन्स क्रेप-मर्टल, ब्रिटेन के पीएम वीपिंग विलो (सेलिक्स बेबी-लोनिका) और कनाडा के पीएम अर्जुन (टर्मिनलिया अर-जूना) लगाएंगे। आइए, जानें कौन सा देश कौन सा पौधा उगाएगा। दक्षिण कोरिया- सिल्वर ट्री (नियोलिट्सिया सेरीसिया) सऊदी अरब-खजूर (फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा) इटली और तुर्की- जैतून (ओलिया यूरोपाका) दक्षिण अफ्रीका- रियल येलोवुड (पोडोकार्पस लैटिफोलियस) जर्मनी- विंटरलिंडे (टिलिया कॉर्डेटा) अर्जेंटीना- कॉक्सपुर कोरल (एरीथ्रिना क्रिस्टा-गैली) चीन और जापान- कैम्फर लॉरेल (सिनामोमम कैम्फोरा) ऑस्ट्रेलिया- गोल्डन वॉटल और नॉर्दर्न ब्लैक वॉटल यूएई- गफ ट्री (शमी) (प्रोसोपिस सिनेरिया) ओमान ,लोबान- (बोसवेलिया सैक्रा) मॉरीशस- फ्रैंगिपानी (प्लुमेरिया ओबटुसा) बांग्लादेश - आम का पौधा (मंगिफेरा इंडिका) नाइजीरिया अफ्रीकन- महोगनी (खया सेनेगलेंसिस) मिस्र - डौम/डेट पाम (हाइफेन थेबाइका/फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा) स्पेन जैतून फ्रांस - गूलर/चिनार (प्लैटैनस ओरि-एंटालिस) रूस- चिर पाइन (पीनस रॉक्सबर्गी)