H

MP News: पैरों में छाले हो या फिर हो बुखार, नहीं थम रहा कांग्रेस उम्मीदवार का चुनाव प्रचार

By: TISHA GUPTA | Created At: 11 November 2023 12:10 PM

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक हैं। भोपाल संभाग की सीहोर सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इसकी बानगी यह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवर धनतेरस जैसे त्यौहार को छोड़कर चुनावी मैदान में प्रचार करते हुए दिखे। पता यह भी चला कि कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना के पैर में छाले हैं और उन्हें दो दिनो से बुखार भी। फिर भी वह गांव की पगडंडियों पर चलकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

banner

प्रत्याशी लगा रहे पूरा दमख़म

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख निकट है और इधर दीपावली जैसे त्योहार का मौसम चल रहा है। आम और खास इस समय जहां त्यौहार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तो वहीं चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी इस त्यौहार के मौसम में भी अपनी जीत के लिए पूरी दमखम लगा रहें हैं। 15 नवंबर को प्रचार अभियान थम जाएगा और इन दिनों दीपावली जैसा महत्वपूर्ण त्यौहार चल रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों को दीपावली के बाद केवल तीन दिन शोरगुल भरे जनसंपर्क के लिये मिलेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने क्या कहा?

शशांक सक्सेना ने कहा "बेशक मुझे पैरो में छाले भी और बुखार भी, लेकिन युवा को चलना पड़ता है। कोई युवा इतना नहीं चल पाए तो किस बात का युवा है। उन्होने बातचीत में कहा कि रोजाना 15 गांव के दौरे कर रहा हूं. रात 10 बजे तक प्रचार अभियान जारी रहता है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी चालीस साल का पिताजी से जुड़ा राजनीतिक अनुभव है, जिसे मैं लायब्रेरी मानता हूं उसे पढ़ रहा हूं और आगे बढ़ रहा हूं।" इस दौरान हमारी क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं से बात भी हुई। ग्रामीण मतदाता काफी मौन है और वो किसे वोट करेगा यह भी रहस्य बना हुआ है।

Read More: CM Shivraj ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, राहुल गांधी को बताया दोहरे चरित्र वाला