असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (25 अगस्त) को बड़ा एलान किया। उन्होंने मंत्रिमंडल की 100वीं बैठक के बाद बताया कि प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए राज्य में चार नए जिले बनाए जाएंगे। इसके अलावा 81 उप-जिलों के गठन को मंजूरी दी गई है। ये असम में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट नाऊ के मुताबिक, इन चार जिलों के नाम होजाई, बिस्वानाथ, तामुलपुर और बजाली है।
अब असम में हो जाएंगे कुल 35 जिले
सीएम सरमा ने कहा कि हमने चार नए जिलों का पुनर्गठन किया है और यह परिसीमन के तहत चुनाव आयोग के घोषित विधानसभा क्षेत्रों के सह सीमावर्ती है। नए जिलों के गठन होने के बाद असम में कुल 35 जिले हो जाएंगे।
Read More: 26 फीट चल चुका है चंद्रयान-3 का रोवर, ISRO ने दिया ताजा अपडेट