H

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

By: Richa Gupta | Created At: 13 May 2024 04:50 AM


रविवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश की सभी 36 चुनाव प्रबंधन की टोली के सदस्य शामिल हुए।

bannerAds Img
रविवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश की सभी 36 चुनाव प्रबंधन की टोली के सदस्य शामिल हुए। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने सभी चुनाव प्रबंधन की टोलियां का आभार व्यक्त किया। जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि, सभी 29 की 29 सीट बीजेपी जीतेगी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार 8 से 10% वोट शेयर बीजेपी का बढ़ेगा। तो वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्साहित किया, कहा कि कल युद्ध के पहले की आज आखिरी रात है साथ ही कांग्रेस और सैम पित्रोदा पर तंज भी कसा।

अंग्रेजो का प्रसाद है कांग्रेस, उसे हरा कर घर भेजेंगे

सीएम डॉ मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह का किया आभार। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जो बचे वो चढ़ गए पेड़ के ऊपर। सैम पित्रोदा पर हुए हमलावर बोले…ये कैसा गुरु है अपने शिष्य का भला करने निकले बुरा कर देता है। हम सबके अंदर शोले जल रहे है। कांग्रेस को कांग्रेस नही रहने देंगे। अंग्रेजो का प्रसाद है कांग्रेस, उसे हरा कर घर भेजेंगे।

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है - वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस बार 8 से 10 परसेंट वोट शेयर बढ़ रहा है। कल कॉल सेंटर की मॉनिटरिंग सुबह से ही शुरू होगी। कॉल सेंटर की जिम्मेदारी रजनीश अग्रवाल जी को दी गई है। कल अंतिम चरण का मतदान और अच्छे से पूरा हो…मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।