H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले - "चाचा -भतीजे" में शीतयुद्ध छिड़ चुका है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 September 2023 09:55 AM


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेंगी।

banner
उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य लगातार विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को घेरते हुए दिखाई दे रहे है। अक्सर केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रहते है। अब एक बार फिर से बाराबंकी में उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है।

"चाचा -भतीजे" में शीतयुद्ध छिड़ चुका है

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य का एक बड़ा बयान सामने आया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि, चाचा ( शिवपाल यादव ) और भतीजे ( अखिलेश यादव ) में शीतयुद्ध छिड़ चुका है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, घोसी उपचुनाव में कमल खिलने जा रहा है।

2024 में सपा,बीएसपी का खाता खुलने वाला नहीं है

वहीं इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एक देश एक चुनाव को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता ने कहा कि, एक देश एक चुनाव से पैसों की बर्बादी रुकेगी, वहीं आगे उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेंगी। सपा,बीएसपी का खाता खुलने वाला नहीं है।