H

Rajasthan Election 2023: एक्शन में वसुंधरा राजे सिंधिया, कांग्रेस पर हमला कर बोलीं- चमकने वाले चेहरे, लंबा नहीं टिकते

By: payal trivedi | Created At: 09 November 2023 02:33 PM


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों हाड़ौती संभाग (Rajasthan Election 2023) के दौरे पर हैं। वो यहां कई विधानसभाओं में सभाएं कर रही हैं।

banner
Jaipur: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों हाड़ौती संभाग (Rajasthan Election 2023) के दौरे पर हैं। वो यहां कई विधानसभाओं में सभाएं कर रही हैं। वसुंधरा राजे अपनी सभाओं में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरस भी रही हैं। पूर्व सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईआरसीपी की परियोजना बीजेपी सरकार ने शुरू की थी, जिसे अब पूरा भी बीजेपी सरकार ही करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम जनता के लाभ की योजनाओं को आगे बढ़ाने का है जबकि, गहलोत सरकार का काम उन्हें अटकाने का है।

पेपर लीक मामले पर क्या बोली वसुंधरा राजे?

वसुंधरा राजे ने कहा कि बीजेपी सरकार आएगी और ऐसा सिस्टम बनाएगी कि कभी पेपर लीक नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो चमकते सितारे दिखते हैं, उनकी चमक लंबी नहीं होती। राजनीति में जो सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं, उनकी चमक स्थाई होती है। पूर्व सीएम ने बीजेपी के बारां-अटरु, अन्ता, बांरा, किशनगंज और छबड़ा में प्रत्याशी कंवर लाल मीणा, ललित मीणा, राधेश्याम बैरवा और प्रताप सिंह सिंघवी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।

वसुंधरा राजे ने क्या कहा

राजे ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व (Rajasthan Election 2023) में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं, जिनके प्रयास से राम मंदिर जनवरी में बन कर तैयार होगा और पूरा देश उसके दर्शन करेगा। राजे ने कहा सीएम गहलोत ने अपने विधायकों को छूट दे रखी है। खूब लूटपाट करो। प्रदेश में इस काम में सबसे ऊंचाई बारां जिले ने और देश में राजस्थान ने छुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनकी सरकार ने जो अभय कमांड सेंटर खोले थे, वह इस सरकार ने बंद करवा दिए। इससे प्रदेश में अपराध अनियंत्रित हो गए और प्रदेश महिला, दलित अत्यचार में अव्वल हो गया।

इस तरह रहेगा वसुंधरा का दो दिवसीय दौरा

बता दें कि वसुंधरा राजे नौ और 10 नंवबर को अपने दो दिवसीय कोटा संभाग के दौरे पर रहेंगी। बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नौ नवंबर को झालरापाटन विधानसभा के पिड़ावा, हरनावदा गजा, ढ़ाबलाभोज, दांता, बोलिया बारी, सरखेड़ी, रामपुरिया, शेरपुर, गुराड़िया, धरोनियां, हनोतिया, हिम्मतगढ़, तेलियाखेड़ी, बानौर, चंवली, कालीतलाई, सुवांस, राजपुर होते हुए झालावाड़ में रात्रि विश्राम करेंगी।