H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

अभिनेता प्रकाश राज और स्टालिन के बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ये खलनायक है

By: Richa Gupta | Created At: 12 September 2023 11:27 AM


उदयनिधि स्टालिन के बाद अब फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म डेंगू की तरह ही है।

banner
सनातन धर्म के खिलाफ लगातार विवादित बयान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उदयनिधि स्टालिन के बाद अब फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म डेंगू की तरह ही है और इसका खात्मा होना जरुरी है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

वहीं अभिनेता प्रकाश राज और स्टालिन के बयान पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ये नायक नहीं, खलनायक हैं। जो देश और धर्म के खिलाफ बोले तो वो खलनायक ही होगा। मैं कहती हूं कि, जिसने सनातन को कुष्ठ रोग, मलेरिया, डेंगू और एड्स कहा है, उसको इन रोगों का सुख भोगने को भी मिले। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

सनातन धर्म को डेंगू बुखार जैसा,इसे मिटाया जाए

दरअसल, फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि, जो लोग सनातन धर्म और हिंदुत्व को कायम रखने पर आक्रामक रूप से बोलते हैं, वे हिंदू नहीं हैं, वे खुद को हिंदुत्व के ठेकेदार के रूप में पेश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, हमें उन्हें बताना होगा कि, वे अपने राजनीतिक गलत इरादों को आगे बढ़ाने के लिए बोल रहे हैं। लोगों को इसे समझना चाहिए। एक बार फिर अपनी बात पर जोर देते हुए राज ने सनातन धर्म को डेंगू बुखार जैसा बताया और कहा कि, इस मिटाया जाना चाहिए।