H

CG NEWS : कांग्रेस को लगा एक और झटका पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल....

By: Shivani Hasti | Created At: 03 April 2024 05:07 AM


bannerAds Img
CG NEWS : महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नाम लिखे इस इस्तीफे में उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अनिता रावटे के अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सोनवानी समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से ज्यादातार पहले भाजपा में जनपद सदस्य थे। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब ये सभी बुधवार को महासमुंद से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली के दौरान सीएम साय समेत दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है। banner banner