मैदानी इलाकों में बढेगा ठंड का असर, दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश
By: Ramakant Shukla | Created At: 21 November 2023 10:50 AM
उत्तर भारत की मैदानी राज्यों की फिजा अब सर्द होने लगी है। हालात ये हैं कि अब लोग अलमारी से अपने गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होने लगे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान भी 13 डिग्री से नीचे जाने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 6 से 7 दिन में तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।

IMD के मुताबिक, मौसम लगातार सर्द हो रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। सुबह-सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। दिन में सूरज निकलने के बाद भी 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को खासा परेशान कर रही है, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है।
दिन-रात के पारे में गिरावट
गौरतलब है कि दीपावली के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। पारे में गिरावट होने के कारण ठंड का असर बढ गया है। वहीं सुबह के समय कोहरे की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। वर्तमान समय में उत्तर पूर्व की ओर से हवा चलने लगी है। इस ओर से चलने वाली हवा के कारण ठंड का असर बढ रहा है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में दिन का पारा 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, जबकि रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस की करीब दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बीते 7 दिन में पारे में गिरावट होने लगी और दोनों के पारे में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की करीब गिरावट हुई है।
दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश
इधर दक्षिण भारत में झमाझम बारिश जारी है। चेन्नई में भारी बारिश जारी है। IMD के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलावा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर में भारी बारिश जारी रह सकती है।