H

विराट कोहली ने इस खास रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पछाड़ा...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 06:55 AM


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने IPL के इस सीजन में अभी तक 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया हैं।

bannerAds Img
विराट कोहली के लिए IPL 2024 अभी तक काफी शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में विराट एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान ने एक खास रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

IPL में विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।इसी के साथ विराट ने दिल्ली के खिलाफ IPL में 1057 रन पूरे किए। वह अब IPL में दिल्ली की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। हिटमैन ने IPL में दिल्ली की टीम के खिलाफ अभी तक 1034 रन बनाए हैं।

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

1134 रन - डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स

1093 रन - डेविड वॉर्नर बनाम केकेआर

1070 रन - रोहित शर्मा बनाम केकेआर

1057 रन - विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स

1057 रन - शिखर धवन बनाम सीएसके

1034 रन - रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स

1030 रन - विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने IPL के इस सीजन में अभी तक 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया हैं। वहीं CSK टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में 583 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं हैदराबाद टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड 11 मैचों में 533 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे और इनके अलावा GT टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन 527 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।