सीएम शिवराज सिंह चौहान आज निवाड़ी जिले के दौरे पर रहेंगे। ओरछा, निवाड़ी में श्री रामराजा मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन। यहां पर वो ओरछा में श्री रामराजा लोक की आधारशिला रखेंगे। CM शिवराज श्री रामराजा लोक और जल जीवन मिशन की योजनाओं का करेंगे भूमिपूजन। ओरछा, निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण / भूमिपूजन। 143.50 करोड़ लागत के 7 विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास। 280.57 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण। 424.02 करोड़ की लागत से 12 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास/लोकार्पण।
शिलान्यास किये जाने वाले विकास कार्य
143 करोड़ 45 लाख की लागत से श्री रामराजा लोक और 6 नवीन विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन। 19 करोड़ 72 की लागत से ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के संरक्षण और पर्यटकों हेतु सुविधाओं के विकास। 11 करोड़ 43 लाख की लागत से पृथ्वीपुर में सिविल अस्पताल का निर्माण। 21 करोड़ 88 लाख रु की लागत से जेरोर और ओरछा में स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण। 7 करोड़ 50 लाख की लागत से बुन्देला शासकों द्वारा स्थापित स्मारकों का संरक्षण, 2 करोड़ की लागत से अछरूमाता मंदिर में जन सुविधाओं के विकास कार्य।
लोकार्पण किये जाने वाले विकास कार्य
280 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 विकास कार्यों का। 182 करोड़ 44 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना। निवाड़ी के 93 और पृथ्वीपुर विकासखंड के 50 ग्रामों को मिलेगा जल। 26 हजार 711 परिवारों के 2 लाख 6 हजार 270 लोग होंगे लाभन्वित। 10 वर्षों तक संचालन/संधारण का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जायेगा, 84 करोड़ 97 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना। पृथ्वीपुर विकास खंड के 80 ग्रामों को मिलेगा जल। 19 हजार 691 परिवारों के 1 लाख 27 हजार 967 लोग होंगे लाभन्वित। 6 करोड़ 40 लाख रु. की लागत से निर्मित आवास गृह भवनों का। 3 करोड़ 86 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में निर्मित कक्षों का।
लोकार्पण किये जाने वाले कार्य
ओरछा 6 टेड के भवन एक F टाईप, दो H टाईप और चार I टाईप आवास गृह जिला निवाड़ी। पृथ्वीपुर 3 ट्रेड ITI भवन। शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी के अन्तर्गत 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य। निवाड़ी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना। निवाड़ी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना। आने वाले 1 वर्ष में कुल 336.31 करोड़ के विकास कार्य किये जायेंगे।
Read More: चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर, मध्य प्रदेश के दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग की टीम