H

Kamalnath ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसी को विश्वास नहीं

By: TISHA GUPTA | Created At: 04 November 2023 12:13 PM


कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मंदिरों और मस्जिदों में जाने से रोजगार सृजित नहीं होगें। बल्कि निवेश से नौकरियां आएंगी। कमलनाथ ने यहां एक जनसभा में दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आता, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसी को इस पर विश्वास नहीं है।

banner
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मंदिरों और मस्जिदों में जाने से रोजगार सृजित नहीं होगें। बल्कि निवेश से नौकरियां आएंगी। कमलनाथ ने यहां एक जनसभा में दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आता, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में किसी को इस पर विश्वास नहीं है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “इन युवाओं को बिना काम के देखकर मुझे दुख होता है। वे मध्य प्रदेश का भविष्य हैं। यदि यह उनका भविष्य है, तो मध्य प्रदेश का भविष्य क्या होगा?’

कमनलाथ ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य में निवेश नहीं आ रहा है क्योंकि किसी को भी मध्य प्रदेश पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और केरल में उत्पाद बेचने वाले व्यवसायी हरियाणा और पंजाब में उद्योग स्थापित करते हैं। कमलनाथ ने कहा, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैं उद्योगपतियों से बात करता था। वे कहते थे कि मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते हैं। मैंने मध्य प्रदेश के लिए एक नयी पहचान बनाना शुरू किया, लेकिन मेरी सरकार गिरा दी गई।’

सीएम शिवराज की वादा मशीन दोगुनी गति से चल रही

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उन्होंने दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा, "मुख्यमंत्री शिवराज ने 18 वर्षों में 22,000 वादे किए। उनकी वादा मशीन दोगुनी गति से चल रही है। उनकी झूठ बोलने की मशीन भी दोगुनी गति से चल रही है।"

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'झूठ बोले कौआ काटे’ वाले बयान पर कमलनाथ ने किया पलटवार