H

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi बोले - हम किसानों का करेंगे कर्ज माफ…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 12:19 PM


राहुल गांधी ने कहा कि, हम 4 जून को हिंदुस्तान के गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। जैसे हमने यूपीए की पहली सरकार में किया था।

bannerAds Img
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, स्मार्ट सिटी के नाम पर झांसी में छाता लटका दिए गए हैं। ऐसे स्मार्ट सिटी बनती है तो इंडी गठबंधन तो हर सिटी में छाता लटका देगा। इसके साथ में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, हम 4 जून को हिंदुस्तान के गरीब किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं। जैसे हमने यूपीए की पहली सरकार में किया था। उसी तरह फिर करेंगे। उन्होंने कहा कि, इंडी गठबंधन सरकार करोड़ों युवाओं और महिलाओं को लखपति बनाएगा।

बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी संविधान खत्म कर देना चाहती है, लेकिन मैं झांसी रानी की धरती से कहता हूं कि, दुनिया की कोई शक्ति इस संविधान को खत्म नहीं कर सकती है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि, 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया है। हमने यूपीए की सरकार के वक्त 70 हजार करोड़ किसानों का कर्जा माफ किया था। इतने में 24 बार हिंदुस्तान के सभी किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा।

240 बार बुंदेलखंड को मिल जाता पैकेज

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, यूपीए सरकार के वक्त हमने बुंदेलखंड का पैकेज 7 हजार करोड़ रुपए था। 16 लाख करोड़ रुपए में बुंदेलखंड को 240 बार बुंदेलखंड को 7 हजार करोड़ रुपए दो उतना पीएम मोदी ने अरबपतियों को दिया है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर अपनी चुनावी योजनाओं को गिनाया।