H

भरी महफिल में धोनी को लेकर जडेजा ने उड़ाया मजाक, बोले - साक्षी भाभी के बाद माही भाई ने सिर्फ मुझे...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 March 2024 05:16 AM


भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स में कई सालों से खेल रहे हैं। मैदान के साथ साथ मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है।

bannerAds Img
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया, जिसमें भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर ऐसा मजाक किया कि, वहां मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए। आपको बता दें कि, एमएस धोनी के कुछ करीबी दोस्तों में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।

धोनी-जडेजा हैं बहुत अच्छे दोस्त

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स में कई सालों से खेल रहे हैं। मैदान के साथ साथ मैदान के बाहर दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है। आपको बता दें कि, साल 2022 में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऑलराउंडर जडेजा को थमा दी थी, लेकिन 6 मैच के बाद जड्डू ने हाथ खड़े कर दिए और धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी।

ऋतुरात गायकवाड़ को CSK ने कप्तान बनाया

इस साल एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी और युवा खिलाड़ी ऋतुरात गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले 2 मुकाबलों में अब तक धमाकेदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर दोनों मैच जीते हैं। 2 जीत के बाद CSK ने अपने 3 खिलाड़ियों के साथ एक प्रमोशनल इवेंट का आयोजन किया, जहां CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवा बल्लेबाज शिवम दुबे और भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहुंचे। इस इवेंट में धोनी को लेकर जडेजा ने ऐसा मजाक कर दिया कि, वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

साक्षी भाभी के बाद माही भाई ने सिर्फ मुझे...

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बताया कि, एमएस धोनी के लिए वह सबसे खास कैसे हैं। रवींद्र जडेजा ने बताया कि, साक्षी भाभी के बाद इकलौते वह इंसान हैं, जिसको माही भाई ने गोद में उठाया है। आपको बता दें कि, 2023 आईपीएल के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलने वाले भारतीय स्टार ऑलराउंडर जडेजा को धोनी ने उठा लिया था।