लगातर जारी है पटवारियों का प्रदर्शन...
By: Richa Gupta | Created At: 31 August 2023 01:07 PM
मध्यप्रदेश के पटवारियों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। प्रदेश के सभी तहसीलों में पटवारी हड़ताल कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पटवारियों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। प्रदेश के सभी तहसीलों में पटवारी हड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेशभर के 19 हजार पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इससे पहले 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश और तिरंगा यात्रा के माध्यम से पटवारी अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके हैं।
सामूहिक अवकाश पर रहे
23 से 25 अगस्त तक सामूहिक अवकाश पर रहे मप्र के पटवारी। 21 अगस्त से सभी शासकीय ग्रुप से लेफ्ट होकर ऑनलाइन कार्य का किया था बहिष्कार। 25 वर्ष में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं होने से नाराज हैं पटवारी।
ये हैं प्रमुख मांगे
समयमान की वेतन विसंगति को सुधारा जाए। पदोन्नति दी जाए आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार। गृह भाड़ा और यात्रा भत्ते संबधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाए।