पीएम मोदी को MP के नेताओं पर भरोसा नहीं - कांग्रेस नेता राज बब्बर
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 03:37 PM
राज बब्बर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा कही भी नहीं लिखा है। ये किसानों पर गोलियां चलाने वाली सरकरा है।

एमपी विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कल चुनाव प्रचार थम जायेगा। इससे पहले ही बीजेपी-नेता के तमाम नेता बड़ी-बड़ी जनसभाओं के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर जुबानी तीर भी खूब छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा।
पीएम मोदी को MP के नेताओं पर भरोसा नहीं
आज भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के दिग्गज नेता राज बब्बर ने पीसी कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एमपी के बीजेपी नेताओं पर भरोसा नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में महिलाओं को 3000 रुपए देने का वादा कही भी नहीं लिखा है। ये किसानों पर गोलियां चलाने वाली सरकरा है।
एमपी में बदलाव की लहर है
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि, प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है। बीजेपी ने धन बल से कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकार को तोड़ा, एमपी में भी पैसों के बल पर सरकार गिरा दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, एमपी में बदलाव की लहर है। बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है। कर्नाटक की तर्ज पर एमपी में भी कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि, एमपी में कांग्रेस की 150 सीट से कम नहीं आएगी। इस बार कर्नाटक में दोगुने विधायक जीतकर आए, यहां भी जीतकर आएंगे। राज बब्बर ने कहा कि, राम तो सबके हैं, अगर वे निमंत्रण नहीं देंगे तो क्या हम नहीं जाएंगे, हम अयोध्या जाएंगे।