H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Chandrayaan-3 Rover: 26 फीट चल चुका है चंद्रयान-3 का रोवर, ISRO ने दिया ताजा अपडेट

By: TISHA GUPTA | Created At: 25 August 2023 07:44 PM


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है। इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

banner
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है। इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। इसरो ने लिखा, "रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं।"

ISRO ने शेयर किया था रोवर के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो

इससे पहले इसरो ने रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो भी जारी किया था जोकि लैंडर के इमेजर कैमरे में कैद हुई थी। भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने इतिहास रचते हुए बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।

रोवर के बाहर आने का वीडियो भी किया था जारी

लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आ गया था। इसरो ने सोशल मीडिया पर रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "और इसी के साथ चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।"

भारत ने रचा इतिहास

लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड किया था। इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया था। साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बन गया था।

Read More: PM Modi को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किया सम्मानित