H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

CG NEWS :मंदिर हसौद में चोर की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार....

By: Shivani Hasti | Created At: 27 August 2023 05:25 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चोर की लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या दी। बताया जा रहा है कि युवक एक घर में चोरी करने घुसा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मंदिर हसौद के चंदखुरी बस्ती का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद के चंदखुरी बस्ती के एक घर में चोर घुस आया। जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली। उन्होंने उसे घेर लिया। फिर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घायल चोर को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने हत्या के मामले में असन्न धीवर, सुनील वर्मा, भानु यादव, लेखु ध्रुव और उत्तम साहू और एक नाबालिग सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ी गीतों से गूंजा उठा लंदन, ‘हाय.. डारा लोर गेहे रे’ की धुन किया नृत्य