H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सनातन को "बीमारी" बताने के बाद अब प्रियांक खड़गे बोले- "सनातन धर्म" अगले 3,500 वर्षों तक जीवित रहेगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 September 2023 10:53 AM


प्रियांक खड़गे ने कहा कि, सनातन धर्म 3,500 से अधिक सालों से जीवित है और अगले 3,500 सालों तक जीवित रहेगा। इसे किसी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है।

banner
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने सनातन धर्म पर एक बार फिर से टिप्पणी की है। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे पिछली बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का समर्थन करते हुए सनातन के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। हालांकि इस बार मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने कहा कि, 'सनातन धर्म' अगले 3,500 वर्षों तक जीवित रहेगा।

सनातन धर्म पर प्रियांक खड़गे का नया बयान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने अपने बयान में कहा कि, सनातन धर्म 3,500 से अधिक सालों से जीवित है और अगले 3,500 सालों तक जीवित रहेगा। इसे किसी के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अपने इस बयान में आगे कहा कि, जो लोग इस पर विश्वास करते हैं वे यह सुनिश्चित करेंगे कि, यह अगले 3,500 वर्षों तक जीवित रहे।

प्रियांक खड़गे ने किया हिंदी भाषा का विरोध

वहीं सनातन धर्म पर हमलों के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे यहां हिंदी की खिलाफत करते हुए भी दिखे। आपको बता दें कि, हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी थोपने पर बोलते हुए प्रियांक खड़गे ने कहा कि, हिंदी थोपना हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा रहा है। कन्नड़ भी एक शास्त्रीय भाषा है। यहां के लोग कई भाषाएं जानते हैं। दुर्भाग्य से, यह शासन हिंदी थोपने पर जोर दे रहा है।