H

स्वामी रामभद्राचार्य बोले - BJP और मोदी के साथ लोगों ने विश्वासघात किया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 June 2024 05:44 AM


तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी उनके मित्र हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी आज पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि, इस शपथ समारोह में देश-विदेश से करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे। इनमें तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य भी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

BJP और मोदी के साथ लोगों ने किया विश्वासघात

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि, पीएम मोदी की सरकार मजबूती के साथ 5 साल चलेगी। 10 सांसद भाजपा में और आ चुके हैं। जल्द ही भाजपा अपने बलबूते पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की सरकार बनना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। नरेंद्र मोदी उनके मित्र हैं। वह एक कुशल प्रशासन तथा सफल पीएम हैं। एक सवाल के जवाब में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के अयोध्या तथा आसपास के क्षेत्र में बीजेपी के चुनाव हारने से उन्हें बुरा लगा है। बीजेपी और मोदी के साथ लोगों ने विश्वासघात किया है, लेकिन सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।

रामभद्राचार्य मोदी के शपथ समारोह में होंगे शामिल

तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी उनके मित्र हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया है। इसलिए वह हरिद्वार में चल रही राम कथा के बीच में से समय निकालकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वह बहुत खुश हैं।