H

MP News: चौथे चरण का प्रचार तेज, बीजेपी के दिग्गज भरेंगे हुंकार

By: Richa Gupta | Created At: 08 May 2024 04:09 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया हैं। वहीं चौथे फेस के लिए लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं।

bannerAds Img
MP News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया हैं। वहीं चौथे फेस के लिए लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम, समेत बीजेपी के दिग्गज आज अलग अलग लोकसभा में चुनावी हुंकार भरेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मालवा निमाड़ की 6 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

शिवराज सिंह प्रतिदिन जनसभाएं करेंगे

प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के बाद शिवराज सिंह प्रतिदिन जनसभाएं करेंगे। एक दिन में 6 से 8 सभाएं और रोड शो करेंगे। वे 8 से 11 मई तक 6 लोकसभाओं में 22 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन मे गजेंद्र सिंह पटेल, देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी, उज्जैन में अनिल फिरोजिया, रतलाम में अनिता नागर और मंदसौर में सुधीर गुप्ता के समर्थन में सभाएं करेंगे।

वीडी शर्मा खंडवा के दौरे पर

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज खंडवा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10.30 बजे नेपानगर के अनुव्रत भवन में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे बुरहानपुर के होटल उत्सव में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे खण्डवा के गौरीकुंज सभागृह में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आज नीमच, मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज इंदौर प्रवास पर रहेंगे।