H

सीएम ममता बनर्जी बोली - चुनाव जीतने के लिए BJP विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 February 2024 11:37 AM


ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, हम गठबंधन चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सहमत नहीं थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद करने के लिए सीपीआई(एम) के साथ हाथ मिलाया है।

bannerAds Img
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन को ED ने जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तार पर इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने बीजेपी सरकार की निंदा की हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। TMC प्रमुख ने कहा कि, चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी सभी को जेल में डाल रही है। अगर उन्हें सलाखों के पीछे भी डाल दिया जाए तो भी वह इससे बाहर आ जाएंगी।

उन्होंने हमारे प्रस्ताव को ठुकरा दिया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ममता ने INDI गठबंधन में सीट बंटवारे पर मचे सियासी उठा-पटक पर भी बयान दिया। TMC प्रमुख ममता ने कहा कि, हमारी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए उत्साहित थी, लेकिन उन्होंने हमारे प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके अलावा ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, हम गठबंधन चाहते थे, लेकिन कांग्रेस सहमत नहीं थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा की मदद करने के लिए सीपीआई(एम) के साथ हाथ मिलाया है।