Virat Kohli के 35वें जन्मदिन को विशेष बनाने में जुटी CAB
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 November 2023 10:33 AM
CAB ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के जन्मदिन के लिए एक विशेष उत्सव की योजना बनाई है।

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम मौजूदा विश्व कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने अब तक खेले गए अपने सभी 6 मैच जीतकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दी है।
5 नवंबर कोहली अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे
आज भारत श्रीलंका से भिड़ेगा। यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 5 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। यह मैच विराट कोहली के बर्थडे के दिन खेला जाएगा। बता दें कि, कोहली उस दिन अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगे। विराट का जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने खास योजना बनाई है।
CAB विराट कोहली को कुछ खास तोहफा देगा
मिली जानकारी के अनुसार, CAB ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के जन्मदिन के लिए एक विशेष उत्सव की योजना बनाई है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया है कि, उनके पास इस अवसर के लिए योजनाएं हैं। CAB विराट कोहली को कुछ खास तोहफा देगा और उनकी योजना दर्शकों को करीब 70,000 कोहली के चेहरे वाले मास्क बांटने की है। इसके अलावा इस अवसर पर एक विशेष लेजर शो भी होगा। साथ ही कोहली केक भी काटेंगे।
हमने विराट कोहली के लिए केक का ऑर्डर दिया है
बोर्ड के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया है कि, हमने विराट कोहली के लिए केक का ऑर्डर दिया है। हम कोहली और दर्शकों के लिए पहली पारी के बाद और दूसरी पारी शुरू होने से पहले एक आतिशबाजी शो करने की योजना बना रहे हैं। हमें यकीन है कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मैच में कोहली को देखने के लिए पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहेगा।