H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

जन आशीर्वाद यात्रा में उतरेंगे स्टार, स्मृति ईरानी, पुष्कर सिंह धामी आएंगे मप्र

By: Richa Gupta | Created At: 13 September 2023 02:20 PM


भारतीय जनता पार्टी ने शेड्यूल तय कर लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल आएंगे। ग्वालियर और शिवपुरी में यात्रा में शामिल होंगे। 16 सितंबर को आएंगी स्मृति ईरानी सीहोर में यात्रा में शामिल होंगी।

banner
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है। इन यात्राओं के द्वारा आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। राज्य में 5 स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। इय यात्रा के समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे। वहीं अब जन आशीर्वाद यात्रा में उतरेंगे स्टार। स्मृति ईरानी, पुष्कर सिंह धामी आएंगे मप्र।

बीजेपी ने तय किया शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी ने शेड्यूल तय कर लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल आएंगे। ग्वालियर और शिवपुरी में यात्रा में शामिल होंगे। 16 सितंबर को आएंगी स्मृति ईरानी सीहोर में यात्रा में शामिल होंगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी 21 सितंबर को आएंगे। सीएम धामी छतरपुर में यात्रा में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे 17 सितंबर को। पन्ना में यात्रा में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा तीन दिन लेंगे आशीर्वाद। 16 से 18 सितंबर तक कटनी, नरसिंहपुर और हरदा में शामिल होंगे।

Read More: प्रदेश भर में जारी बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, आज भी यात्रा में जुटेंगे केंद्र और राज्य के दिग्गज