H

MP Election 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मध्य प्रदेश में होगा सत्ता परिवर्तन, राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का तूफान आ रहा

By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 12:52 PM


MP Election 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मध्य प्रदेश में होगा सत्ता परिवर्तन, राहुल गांधी बोले- कांग्रेस का तूफान आ रहा

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया पोस्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोग आज जीतेंगे, क्योंकि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हैं। हमारा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से आग्रह है कि वे इस बदलाव के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर, मतदान अवश्य करें। रोजगार के नए आयाम आपका इंतजार कर रहें हैं और आप प्रदेश के भर्ती घोटालों से मुक्ति पाएंगे। हमारी माताओं-बहनों का बहुमूल्य वोट महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा चक्र खड़ा करेगा, जिससे वो स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होंगी।

राहुल गांधी ने किया पोस्ट

वहीं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर कहा कि ”मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तूफान आ रहा है – भारी बहुमत के साथ! घरों से निकल कर, आज करें बड़ी संख्या में मतदान – और, चुनें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली कांग्रेस की सरकार।