H

BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की लिस्ट, हिमाचल में कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट

By: Ramakant Shukla | Created At: 26 March 2024 08:41 AM


भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

bannerAds Img
भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 6 सीट पर उपचुनाव होना है, जहां कांग्रेस के 6 विधायक बागी हो गए हैं। भाजपा ने इन्हीं बागियों को संबंधित सीटों पर उतारा है। banner banner banner