H

Vegan Diet: क्या होती है वीगन डाइट? विस्तार से जानिए इसके फायदे

By: TISHA GUPTA | Created At: 29 January 2024 11:48 AM


फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट अपनाते हैं, इन्हीं से एक है वीगन डाइट। इसे कई लोग वेजिटेरियन डाइट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसका कॉन्सेप्ट इससे काफी अलग है। आइए जानते हैं ये किस तरह की डाइट है और अगर आप भी इसे अपनाने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में जान पाएंगे इसके फायदे और नुकसानों के बारे में।

bannerAds Img
फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट अपनाते हैं, इन्हीं से एक है वीगन डाइट। इसे कई लोग वेजिटेरियन डाइट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसका कॉन्सेप्ट इससे काफी अलग है। आइए जानते हैं ये किस तरह की डाइट है और अगर आप भी इसे अपनाने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में जान पाएंगे इसके फायदे और नुकसानों के बारे में।

क्या है 'वीगन डाइट'

ये डाइट का एक ऐसा प्रकार है जिसमें पशु या उनके माध्यम से बनाए गए प्रोडक्ट्स को शामिल नहीं किया जाता है। जी हां, अगर आप इसे अबतक वेजिटेरियन डाइट का ही एक रूप मान रहे थे, तो जान लीजिए कि ये उससे किस तरह से अलग है। इसमें तमाम डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, मक्खन, पनीर, शहद, अंडा, मांस आदि नहीं खाया जाता है। आसान शब्दों में समझें तो ये प्‍लांट बेस्‍ड डाइट होती है, जिसमें पौधों द्वारा निर्मित चीजों का ही प्रयोग किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें, वीगन लोग न सिर्फ डाइट बल्कि उन मेडिसिन, कपड़े या जूतों का भी इस्तेमाल नहीं करते जिसमें पशु या उनसे जुड़े प्रोडक्ट्स का यूज किया जाता है।

वीगन डाइट के फायदे

  1. इस डाइट में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। इससे बीमारियों का जोखिम कम रहता है। साथ ही ये डाइट आपकी हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में भी मददगार होती है।
  2. इस डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। वीगन डाइट अपनाने से आप ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज आदि को भी कंट्रोल में कर सकते हैं।
  3. पशु-पक्षियों की लाइफ इस प्रकार की डाइट को फॉलो करने से सुरक्षित रहती है।
  4. पर्यावरण की बेहतरी के लिए भी ये डाइट अच्छी मानी जाती है। ये आपके कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करने में मददगार होती है।
  5. ये आपके कैलोरी इनटेक को कम करती है, वहीं प्रोटीन के इनटेक को बढ़ावा देकर अपके वेट लॉस में बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है।

Read More: जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए इसके चमत्कारी गुण