H

तीसरे चरण में गुना में महाराज, राजगढ़ में राजा की प्रतिष्ठा दांव पर, चंबल क्षेत्र में कांटे की टक्कर

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 May 2024 06:32 AM


इसमें दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ और शिवराज सिंह चौहान विदिशा और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश में नौ सीटों पर 7 मई गुना में 'महाराज', राजगढ़ में 'राजा' से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ और शिवराज सिंह चौहान विदिशा और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

गुना में महाराज ने लगाया पूरा जोर

गुना सीट पर भाजपा ने केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। वहीं, कांग्रेस ने यादवेंद्र यादव पर दांव लगाया है। इस सीट पर सिंधिया राजवंश का दबदबा रहा है। 2019 में हार के बाद सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। अब वह फिर से अपने पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर यादव वोटरों की नाराजगी के कारण उनको ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है। यादवेंद्र यादव भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए है।

राजगढ़ में 'राजा' की सांख दांव पर

राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चुनाव मैदान में हैं। वे 30 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री रहने से पहले वे यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं। अब इस बार उनका मुकाबला भाजपा के दो बार के सांसद रोडमल नागर से है। दिग्विजय सिंह ने जनता से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास किया। उन्होंने सियासी जीवन का अंतिम चुनाव बता कर पूरी ताकत झोंक दी है। उनके पूरे परिवार ने घर-घर वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी के चलते मोदी के चेहरे पर वोट मांग रही है।