H

केरल में दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में सबसे आखिर में आएगा

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 June 2024 09:01 AM


केरल में इस बार दो दिन पहले पहुंचा मॉनसून अलग-अलग इलाकों से होकर आखिर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेगा।

bannerAds Img
हर वर्ष मॉनसून का स्वागत केरल ही करता है। इस बार ही उसे ही करना था, उसने किया भी, लेकिन दो दिन पहले। आम तौर पर, मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार भी केरल में मॉनसून की पहली फुहारें आने का अनुमान भी 1 जून को ही आने का लगाया था, लेकिन बारिश हो गई 28 मई को ही। चूंकि गर्मी ने इस बार 11 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है, इसलिए पूरे देश को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है।

उबल रही दिल्ली में बारिश की फुहारें

अनुमान है कि मुंबई में मॉनसून की बारिश 10-11 जून के आसपास होने की उम्मीद है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक आ जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को हल्की बारिश हुई। तब शहर में देश का सबसे ज्यादा तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब कहां आ रहा मॉनसून

दिल्ली में 27 जून तक मॉनसून आने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई में मॉनसून की बारिश 10-11 जून के आसपास हो सकती है। पश्चिम बंगाल अभी चक्रवात रेमल के प्रभाव से उबर रहा है। वहां 10 से 29 जून के बीच मॉनसून आने की उम्मीद है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि मॉनसून 13 या 15 जून तक बेंगलुरू पहुंच जाएगा। मौसम एजेंसी का ही अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच मॉनसून के आगमन के आसार हैं। वहीं, बिहार में 13 से 18 जून के बीच मॉनसूनी बारिश होने की उम्मीद है।