H

हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद भी झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने हुए हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 February 2024 04:15 AM


सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी हेमंत सोरेन झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने हुए हैं। कानून के अनुसार, किसी भी प्रदेश के सीएम का पद खाली नहीं रह सकता है।

bannerAds Img
मनी लांड्रिंग के मामले में ED के कई समन को नजरंदाज कर रहे झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को बुधवार को गिरफ्तार कर ही लिया गया। ED ने सोरेन को एक जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज यानि गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ED 14 दिनों की रिमांड की मांग करेगी। वहीं पूर्व CM हेमंत सोरेन ने गिरफ्तार होने से पहले राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था।

हेमंत सोरेन झारखंड के कार्यवाहक सीएम बने हुए हैं

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी हेमंत सोरेन झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने हुए हैं। कानून के अनुसार, किसी भी प्रदेश के सीएम का पद खाली नहीं रह सकता है। इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल सीएम को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए रखते हैं। वहीं जब अगले सीएम को शपथ दिला दी जाती है, उसके बाद पिछले सीएम कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे।

चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया

हेंमत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, मगर राज्यपाल ने उन्हें अभी शपथ नहीं दिलाई है। JMM के विधायक उन्हें तुरंत ही शपथ दिलाने के लिए बुधवार रात को राजभवन में हंगामा करते रहे। लेकिन राज्यपाल ने कोई फैसला नहीं लिया।