H

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले - कांग्रेस नेताओं को डरा धमकाकर ज्वाइन करा रही है भाजपा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 February 2024 11:15 AM


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की तस्वीरें वायरल होने के बाद खबर मिल रही है कि, शारदा सोलंकी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।

bannerAds Img
MP में विधानसभा चुनाव के समय से पाला बदलने का खेल (दलबदल) अब भी जारी है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के पहले कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में आज एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता रहे अजय यादव ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

पीसी शर्मा ने बीजेपी पर लगाया ये बड़ा आरोप

वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी की तस्वीरें वायरल होने के बाद खबर मिल रही है कि, शारदा सोलंकी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। इसी बीच कांग्रेस में मची भगदड़ पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी डरा धमकाकर कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल करवा रही है। पीसी शर्मा ने कहा कि, क्योंकि मुरैना की महापौर पर फर्जी जाती प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने की शिकायत हुई है।

कांग्रेस ने अजय यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है - पीसी शर्मा

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अजय यादव के भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने की वजह से उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। लिहाजा उनके पास भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं था।