H

गर्मी से तप रहे उत्तर भारत को ‘रेमल’ तूफान ने दी राहत, जानें केरल में कब दस्तक देगा मानसून?

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 May 2024 04:37 AM


उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में रात 10 बजे तक भी हवाओं में तपन महसूस हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र बुरी तरह तप रहा है।

bannerAds Img
उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में रात 10 बजे तक भी हवाओं में तपन महसूस हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र बुरी तरह तप रहा है।

कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब में फरीदकोट शहर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरप्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

महाराष्ट्र के अकोला में भीषण गर्मी के कारण 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

कब केरल पहुंचेगा मानसून?

भीषण गर्मी के बीच लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हर साल केरल मानसून 1 से 4 जून के बीच आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्री मानसून एक्टिविटी 27 मई से 4 जून के बीच शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक ने बताया है कि इस साल मानसून जल्दी दस्तक नहीं देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मानसून 3 दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया था। हर साल यहां इस क्षेत्र में 22 मई से बारिश शुरू होती है।

अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 27, 29 और 30 मई को खूब बारिश हो सकती है। इन इलाकों में ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।