H

दिग्विजय सिंह बोले- देश में अघोषित आपातकाल

By: Sanjay Purohit | Created At: 22 March 2024 09:30 AM


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया को संबोधित किया

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वे इंडिया गठबंधन के पार्टनर है। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पैसा ना दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। इलेक्टोरल बांड को लेकर भी पूर्व सीएम ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया।

मोदी की गारंटी है- हफ्ता वसूली चंदा दो धंधा लो

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि चंदा दो धंधा लो मोदी की गारंटी है। चार लाख करोड़ के 200 प्रोजेक्ट दिए गए। इससे इलेक्ट्रोल बांड लिया गया। 14 प्रोजेक्ट कैसे हैं जहां रेड के बाद चंदा लिया गया। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है वह गलत है इससे लगता है। इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस प्रत्याशियों को पैसा न दे पाए। 31 साल बाद एक मामले में अब नोटिस दिया गया है। अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ। हमारे अकाउंट से सरकार के खाते में राशि जमा कराई गई अफसरों ने बैंक अधिकारियों का दबाव डालकर 105 करोड़ जमा कराए।