H

बजट से पहले लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर की बढ़ी कीमतें, जानें नए रेट

By: Richa Gupta | Created At: 01 February 2024 04:02 AM


1 फरवरी 2024 को देश का बजट जारी होने से पहले जनता को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ा दी है।

bannerAds Img
1 फरवरी 2024 को देश का बजट जारी होने से पहले जनता को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को तेल और गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ा दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 14 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। राहत की बात ये है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

नई कीमत

नई कीमत लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत 1755.50 रुपए से बढ़कर 1769.50 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 1869 रुपए से बढ़कर 1887 रुपए, मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 रुपए और चेन्नई में 1924.50 रुपए से बढ़कर 1937 रुपए हो गया है। ये नए रेट आज से ही लागू हो गए हैं।

1 जनवरी को घटे थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

1 जनवरी 2024 को तेल कंपनियों द्वारा 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट की गई थी। नए साल पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपए की कटौती हुई थी। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1757 रुपए से घटकर 1755.50 रुपए हो गई थी। हालांकि, उस समय भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।