H

अब प्रदेश की जनता खुलकर कह रही है कि MP में केवल भाजपा ही विकास की प्रतीक

By: Richa Gupta | Created At: 13 November 2023 03:50 PM


वीडी शर्मा ने कहा कि, हम केवल लुभाने के लिए या वोट बैंक के लिए काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि, गारंटी की कोई गारंटी है तो मोदी की ही गारंटी है।

banner
आज यानी की सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा मीडिया सेंटर भोपाल में पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान बीजेपी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि, अब प्रदेश की जनता खुलकर कह रही है कि, MP में केवल भारतीय जनता पार्टी ही विकास की प्रतीक है।

मिस्टर बंटाधार के समय जो प्रदेश बीमारू राज्य था

वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मिस्टर बंटाधार के समय जो प्रदेश बीमारू राज्य था, बीजेपी सरकार आने के बाद प्रदेश का कोना-कोना विकास पथ पर तेज गति से अग्रसर है। उन्होंने आगे अपने बयान में आगे कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनहितैषी योजनाओं से खुशहाल प्रदेश की जनता ने मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

हम वोट बैंक के लिए काम नहीं करती

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, हम केवल लुभाने के लिए या वोट बैंक के लिए काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि, गारंटी की कोई गारंटी है तो मोदी की ही गारंटी है। सभी गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त में राशन देने की हुई है घोषणा। पीएम गरीब कल्याण योजना में दाल ,चीनी ,तेल देने की योजना बढ़ाई गई। लाडली बहनों को आवास उपलब्ध कराने का काम केवल बीजेपी ही करेगी। लाडली बहाना योजना के लिए जो राशि देने का वादा किया था हम दे रहे है। आगे भी 3000 रुपए लाडली बहनों को देने।