H

एकतरफा चुनाव परिणाम, अरुणाचल में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस सिक्किम में भी साफ

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 June 2024 07:31 AM


लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। दोनों राज्यों में सत्ताधारी पक्ष ही सरकार बनाता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश जहां भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। दोनों राज्यों में सत्ताधारी पक्ष ही सरकार बनाता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश जहां भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया है। अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से 10 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस या अन्य विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अपने नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।

28 सीटों के परिणाम घोषित

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अब तक 28 सीट जीत चुकी है और 19 सीटों पर आगे चल रही है।

एसकेएम का था भाजपा से गठबंधन

सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा ने प्रचंड जीत हासिल की है, लेकिन दो महीने पहले इस पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन था।

लोकसभा चुनाव से पहले आए एकतरफा चुनाव नतीजे

अरुणाचल: 60 सीट में से भाजपा 47 सीट पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। कांग्रेस शून्य सिक्किम: 32 सीट में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के खाते में 31 सीट जाना तय है।