H

CG NEWS : बाइक स्लिप होने के चलते हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी, ASI की मौत....

By: Shivani Hasti | Created At: 04 November 2023 11:50 AM


banner
CG NEWS : बालोद, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिसमें पुलिसकर्मियों की बाइक स्लिप होने से ASI की मौत हो गई। वहीं एक आरक्षक घायल हैं जिनका इलाज जारी है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एएसआई (ASI) जमीदार चन्द्रवंसी और आरक्षक दिलीप कुमार पिस्दा फील्ड ड्यूटी के बाद वापस थाना लौट रहे थे। तभी बाइक स्लिप होने से हादसा हुआ। दोनों नीचे गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस की टीम में दोनों को डौंडीलोहारा हॉस्पिटल लाया। जिसमें ASI जमीदार चन्द्रवंसी की हॉस्पिटल में मौत हो गई। वहीं आरक्षक अभी घायल है जिनका इलाज जारी है। मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है।

Read More: CG NEWS : नक्सलियों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, बीच सड़क पर लिखा चुनावी दौरा करने आ रहे नेताओं को….